Ping us on WhatsApp: +91- 7700942075 [email protected]

दिल को समझने वाली परवरिश कैसे करें

by | May 12, 2026 | Hindi

भले ही बच्चे  मसीह को मानने वाले परिवार में जन्मे हों, लेकिन  माता-पिता का  अन्यायपूर्ण और गलत व्यवहार उनका  परमेश्वर पर विश्वास  कमजोर कर देता है। समय के साथ वे परमेश्वर के प्रेम से दूर हो जाते हैं।

माता-पिता बनने के दौरान कुछ पल ऐसे होते हैं जो हमें अंदर से सोचने पर मजबूर कर देते हैं। मेरे लिए ऐसा ही एक दिन था, जब मैंने अपने बेटे को झूठ बोलते देखा। यह कोई बड़ा झूठ नहीं था, बस छोटा सा और जल्दी में बोला गया झूठ था। लेकिन उस दिन मुझे समझ आया कि यह सिर्फ उसके व्यवहार की बात नहीं है, उसके दिल में कुछ और चल रहा है।


एक यादगार पल

जब मेरा बेटा सिर्फ 4 साल का था, एक दिन वह रोने लगा। वह बहुत रो रहा था और अपनी बात समझाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे सही शब्द नहीं मिल रहे थे। उसने अपने छोटे से तरीके में कहा, “मैं सही काम करना चाहता हूँ, लेकिन मेरे मन में कुछ मुझे गलत काम करने को कहता है।”

उसे “मोह” शब्द नहीं पता था, लेकिन वह उसे महसूस कर रहा था। उस पल में मुझे कुछ नया समझ आया।

मुझे लगा कि सिर्फ बच्चे को सही और गलत बताना काफी नहीं है। क्योंकि वह सही करना चाहता था, लेकिन उसे अंदर से कुछ और खींच रहा था।

यह सिर्फ “बुरा व्यवहार” नहीं है, यह एक गहरा युद्ध है।

हम अक्सर बच्चों को कहते हैं:
“झूठ मत बोलो।”
“माफी मांगो या सॉरी बोलो।”

लेकिन अब मैं इससे भी गहरी बात समझने लगी हूँ। मेरा बच्चा सिर्फ सही-गलत ही नहीं सीख रहा, बल्कि वह उसी आंतरिक संघर्ष का सामना कर रहा है जिसका सामना हम सभी करते हैं। मेरे पादरी की एक शिक्षा जिसने मेरी बहुत मदद की है, वह यह है: हमारे भीतर अलग-अलग नियम काम करते हैं: –

  • ईश्वर का नियम, जो सही-गलत दिखाता है
  • मन का नियम, जो सही काम करने की इच्छा जगाता है
  • पाप का नियम, जो हमें दूसरी ओर खींचता है
  • आदत का नियम, जो समय के साथ आदतें बनाता है

बाइबल रोमियों 7: 15 में इसे बड़ी ईमानदारी से कहती है: “क्योंकि जो मैं कर रहा हूँ, वह मुझे समझ नहीं आता। जो मैं करना चाहता हूँ, वह मैं नहीं करता; परन्तु जो मैं घृणा करता हूँ, वही मैं करता हूँ।” और मैं इसे अपने बच्चे में पहले से ही देख रही हूँ।

 

अब एक माता-पिता के रूप में मैं क्या करूँ?

यहीं पर “आम परवरिश” सिर्फ बच्चे की गलती सुधारने तक रुक जाती है। लेकिन मुझे एहसास हो रहा है कि मुझे केवल एक अनुशासित बच्चे का पालन-पोषण नहीं करना है। मुझे एक स्वतंत्र बच्चे का पालन-पोषण करना है। क्योंकि यदि मैं केवल उसकी गलती सुधारूँ, तो मैं व्यवहार को तो नियंत्रित कर सकती हूँ, लेकिन उसके भीतर के संघर्ष का समाधान नहीं कर पाऊँगी।

अधूरा पहलू ….

एक और नियम है: आत्मा का नियम जो हमें मुक्त करता है। बाइबल रोमियों 8:2 में कहती है: “जीवन की आत्मा के नियम ने तुम्हें पाप और मृत्यु के नियम से मुक्त कर दिया है।” इसने मेरे दृष्टिकोण को पूरी तरह बदल दिया। मेरा बच्चा केवल इच्छाशक्ति से पाप पर विजय प्राप्त नहीं कर सकता। उसे आंतरिक सहायता की आवश्यकता है।


रोज़मर्रा में क्या करें ?

इसलिए, केवल “झूठ मत बोलो” कहने के बजाय, मैं यह कहना सीख रही हूँ, “तुम सच बोल सकते हो। यीशु तुम्हारे साथ है। वह तुम्हारी मदद करता है।”

“तुमने झूठ क्यों बोला?” पूछने के बजाय, मैं पूछती हूँ, “क्या तुम्हें सच बोलने से डर लग रहा था?” और मैं उसे प्यार से याद दिलाती हूँ, “परमेश्वर सत्य से प्रेम करता है।” (नीतिवचन 12:22)

क्योंकि मैं नहीं चाहती कि वह केवल पकड़े जाने से डरे, मैं चाहती हूँ कि वह सत्य से प्रेम करे।

 

उन्हें केवल निर्देश नहीं, बल्कि उनकी पहचान सिखाए

माता-पिता के रूप में, हमें अपने बच्चों को प्रतिदिन अपनी पहचान में दृढ़ रहना और उसमें विकसित होना सिखाना चाहिए। मुझे एक गहरी समझ आ रही है। यदि मेरा बच्चा केवल नियम सीखता है, तो वह अपने पाप को छिपा सकता है। लेकिन यदि वह अपनी पहचान सीखता है, तो वह उस पर विजय प्राप्त कर लेगा।

इसलिए मैं उससे कहती हूँ: “तुम यीशु के बच्चे हो।”
“तुम सही-गलत का चुनाव कर सकते हो।” क्योंकि बाइबल 1 यूहन्ना 3:1 में कहती है:
“देखो, पिता ने हम से कैसा प्रेम किया है, कि हम परमेश्वर की सन्तान कहलाएं, और हम हैं भी”

 

एक पालक के रूप में मैं क्या सीख रही हूँ

यह सामान्य पालन-पोषण नहीं है। यह ऐसा पालन-पोषण है जो व्यवहार से परे जाकर हृदय को छूता है।

क्योंकि आखिर में, मैं एक ऐसे बच्चे का पालन-पोषण नहीं कर रही हूँ जो केवल सही-गलत जानता हो। मैं एक ऐसे बच्चे का पालन-पोषण कर रहा हूँ जो स्वतंत्रता में जीना जानता हो।

और जब वह गिरता है, तो हम इस 1 यूहन्ना 1:9  लिखी प्रतिज्ञा को याद करते हैं:
वह हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है।

About Our Blog


Welcome to HOW. our weekly blog that will empower you to raise your children in the ways of the Lord by answering all your Hows.

Our content is handled by a dedicated team of parents, authors, teachers and Godly thought leaders who have a calling for children.

The five categories that this blog focuses on are Children & Relationships, Revival & Prophetic, Spiritual Growth, Technology and Newbie Parents.